हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार हरियाणा के चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
पांचों युवक नए साल पर बुधवार सुबह हरिद्वार घूमने आए थे। बुधवार देर रात वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच बहादराबाद में फोरस केमिकल फैक्ट्री के पास रात करीब 11.45 बजे उनकी कार सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार सवार पांच युवकों को बाहर निकाला
लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। दो युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चौथे युवक ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांचवें युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय केहर सिंह, 25 वर्षीय आदित्य सिंह, 27 वर्षीय मनीष कुमार और 38 वर्षीय प्रकाश सिंह निवासी गांव
लिसाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। 37 वर्षीय महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक सहारनपुर निवासी फजलुर्रहमान को हिरासत में ले लिया है। वह भगवानपुर के सीमेंट प्लांट से 800 बैग लेकर ढालवाला ऋषिकेश जा रहा था। घायल के भाई सतपाल ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
रेवाड़ी। मनीष और केहर सिंह चचेरे भाई थे। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। केहर सिंह सरकरी नौकरी करते थे। उनका एक बेटा भी है। वहीं मनीष गांव के लिसाना कॉलेज में ही नौकरी करते थे और उनके दो बच्चे हैं। प्रकाश सिंह टैक्सी चलाते थे। उसके भी दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। विवाहित आदित्य मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। महिपाल दो बच्चों के पिता हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
