हल्द्वानी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया और खेल के प्रति अपने अनुभव साझा किए।
प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नैनीताल और हल्द्वानी से पुराना और गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत पहले से यहां आता रहा हूं। हम नैनीताल के बजरी वाले मैदान पर टूर्नामेंट खेलने आया करते थे। झील किनारे छक्के मारना और भोटिया मार्केट में अंडे खाना आज भी याद है।
युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए उन्होंने कहा कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत करो, निराश मत हो। अगर आज सेलेक्शन नहीं हुआ…तो कल होगा। कल नहीं तो परसों ज़रूर होगा। मेहनत कभी मत छोड़ो।
प्रवीण कुमार ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही ईवीसीएल के टी-20 मैच में ‘दिल्ली नाइट्स’ की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में उन्हें गेंद के साथ अपनी पुरानी लय को परखते हुए भी देखा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा 

