ramnagar

उत्तराखंड: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीनने का आरोप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना 6 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है।

वन बीट अधिकारी विमल चौधरी के अनुसार टीम कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते पकड़ा गया। जब टीम ने वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई की…तो वाहन स्वामी और उसके साथियों ने विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

आरोप है कि आरोपियों ने वन कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और एक वनकर्मी का असलहा और कारतूस भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

वन टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जंगल से असलहा और कारतूस बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें