स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती
देहरादून। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने स्कूलों में मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग के निर्देश दिए। बुधवार को उन्होंने इसके विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। स्कूलों में मोबाइल उपयोग के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। ये मानक स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से तैयार किए गए हैं,। इनका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में डिजिटल अनुशासन को बढ़ावा देना है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग सेसमय तो बर्बाद होता ही है। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभाव भी होते हैं। जैसे आंखों में भी तनाव, नींद में बाधा और शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है। उन्होंने बताया कि हर स्कूल के प्रशासनिक प्रमुख को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मोबाइल का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालयी अनुशासन को प्रभावित न करे। छात्रों में डिजिटल व्यवहार में सुधार, तकनीकी जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ आदतें विकसित करने पर जोर दिया गया है। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। समय समय पर अभिभावकों को भी मोबाइल के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जायेगा। इससे छात्र स्कूल के बाद अपने घर पर भी खुद को मोबाइल अनुशासन में रख सकें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 

