आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर लगाई रोक
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर सेइस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के पुराने आदेश का अनुपालन करते हुए राज्य की सेवाओं में अगले छह महीने तक हड़ताल को प्रतिबंधित किए जाने का हवाला दिया गया है।

निदेशक बीएल राणा की ओर से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध पत्र लिखते हुए स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान में राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा हैं। इसमें पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर लाभार्थियों का डाटा अपडेट करना, नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाला पोषण पखवाड़ा और निर्वाचन संबंधी बीएलओ ड्यूटी शामिल है। साथ ही, राज्य में जल्द ही शुरू होने वाले एसआईआर कार्यक्रम के कार्य में भी इनकी भूमिका अनिवार्य बताई गई है। निदेशक की ओर से निर्देशित किया गया है कि वे अपने जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इस आदेश से अवगत करा दें। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इस आदेश के बाद भी कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है या सरकारी कार्यों में बाधा डालता है, तो उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
