रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ की पावन नगरी इन दिनों कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी की चपेट में है। शीतकाल के दौरान यहां तापमान शून्य से नीचे, करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान धाम की सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
मंगलवार को हुई तेज बर्फबारी के बाद बुधवार को जब मौसम साफ हुआ, तो जवानों ने मोर्चा संभालते हुए करीब पांच फीट तक जमी बर्फ को हटाकर बाधित संपर्क मार्गों को फिर से खोल दिया। इसके साथ ही जवान अपने बैरकों के आसपास जमी बर्फ को भी हटाकर रास्तों और परिसरों को सुरक्षित बना रहे हैं।
केदारनाथ की कठिन भौगोलिक स्थिति, अत्यधिक ठंड और कम ऑक्सीजन के बावजूद जवानों का हौसला और जज्बा पूरी तरह बुलंद है। वे हर चुनौती का सामना करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।
फिलहाल केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस के 4 जवान और आईटीबीपी के 30 जवान तैनात हैं…जो विषम हालातों में भी बाबा केदार की नगरी की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
