- उत्तराखंड: यहां हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
हरिद्वार-श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।

सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। कोई जनहानि नहीं है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
