रामनगर- जंगल किनारे स्थित मल्ला कानियां की बस्ती में सोमवार शाम घर के पास खेल रहा तीन साल का एक बच्चा नहर में गिर गया। पता चलने पर खोजबीन हुई तो डेढ़ किमी दूर हिम्मतपुर डोटियाल में बच्चे का शव बरामद हुआ।
मल्ला कानियां में प्लम्बर मनोज अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। सोमवार शाम मनोज का तीन साल का बेटा भरत घर से सटी नहर के किनारे खेल रहा था। इसी बीच वह नहर में गिर गया। कुछ देर तक जब भरत नहीं दिखाई दिया, तो उसकी मां उसे खोजने लगी। नहर किनारे मासूम भरत की एक चप्पल दिखाई दी, इस

पर मां के होश उड़ गए। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मासूम की खोजबीन की। सूचना पर दमकल के इंचार्ज सुशील कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हिम्मतपुर डोटियाल गांव में नहर से भरत का शव बरामद किया गया। बेटे का शव देखकर मनोज और उसकी पत्नी बदहवास हो गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
