उत्तराखंड स्टेटआर्म रैसलिंग प्रो पंजा लीग 80 kg कैटेगरी में आर्यन कंडारी गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन ऑफ चैंपियन उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम किया और 65 kg कैटेगरी में आकृति कंडारी ने गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन ऑफ चैंपियन उत्तराखंड बनी हमारे श्रीनगर के लिए गर्व की बात है दोनों भाई बहन आर्म रेस्लिंग पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।आर्यन कंडारी मात्र 20 साल के और आकृति कंडारी16 साल की है।
उसके बाद 6 जून से 10 जून तक नागपुर में दोनों भाई बहन का नेशनल आर्म रेसलिंग में प्रतिभाग करेंगे और सितंबर से दिली मै आर्म रैसलिंग प्रो पंजा लीग रोहतक राउडी की टीम से खेलेंगे, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री वासुदेव कंडारी जी के दोनों बच्चे आज एक अलग पहचान इस खेल के माध्यम से अपने श्रीनगर और अपने उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग पट्टी बच्चनसिंह के बामसू गांव निवासी हैं और उनका श्रीनगर में अपना व्यवसाय हैं। बच्चों के कामयाबी पर खुशी जाहिर करने में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश असवाल जी, महामंत्री अमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुमन जोशी जी, जिला महामंत्री दिनेश पवार जी, जिला संयुक्त महामंत्री जगदीप रावत जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद भंडारी जी, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश पवार जी, हिमांशु अग्रवाल जी, सुजीत अग्रवाल जी, प्रवीण अग्रवाल जी, डांग व्यापार सभा के अध्यक्ष सौरव पांडे जी, श्रीकोट व्यापार सभा के अध्यक्ष नरेश नौटियाल जी महामंत्री त्रिभुवन राणा जी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवान जी एवं सभी नगर वासियों में खुशी जाहिर की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
