Rudrpur News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अभिभावकों द्वारा फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर अपने बच्चों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मुफ्त शिक्षा के लिए स्कूलों में दाखिला कराना भारी पड़ गया है पूरे मामले की जांच के बाद 9 अभिभावकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूलों में 25% एडमिशन किए जाते हैं। जिनका खर्च सरकार वहन करती है, ऐसे में तहसील स्तर पर प्रमाण पत्र की जांच में 9 अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आय प्रमाण पत्र के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया गया। जिसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच तहसील स्तर पर की गई तो रुद्रपुर के पब्लिक स्कूल में फर्जी आय प्रमाण पत्र से दाखिले का खुलासा हुआ।
तहसील स्तर पर जांच माया की ट्रांजिट कैंप निवासी प्रकाश, यशवंत खेड़ा निवासी यामीन, भूत बंगला निवासी उस्मान, दरिया नगर के रहने वाले गौरव रस्तोगी, रविंद्र नगर के कैलाश, इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले हेमवती, ट्रांजिट कैंप के निवासी मनी मोहन और खेड़ा निवासी मोहम्मद यूनिस ने फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर अपने बच्चों का आरटीआई के माध्यम से प्रवेश कराया था जिन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
