Almora News- पहाड़ों में अपराधों की संख्या हर दिन बढ़ती जा ही है। बीते दिनों ओखलकांडा मेंं एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अब एक और ऐेसा ही मामला सामने आया है। इस घटना अल्मोड़ा जिले की है। अब चौखुटिया ब्लॉक के महाकालेश्वर पट्टी के छाना गांव में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी। महिला की हालात गंभीर होने के बाद कुछ पलों में उसने दम तोड़ दिया। हत्यारोपी पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि वारदात रविवार देर शाम की है। चौखुटियां के छाना गांव निवासी पूर्व सैनिक 64 वर्षीय प्रयाग सिंह बिष्ट का अपनी पत्नी 57 वर्षीय देवकी देवी के साथ बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। बिना बताए घर से इधर उधर घूमने पर प्रयाग सिंह ने उसे डांटा ऐसे मेेंं देवकी देवी उल्टा पति पर ही बिफर पड़ी। इसके बाद खेत के पास दोनों में बहस हो गई। इस बीच पति आपा खो बैठा। उसनेे पास ही रखी लोहे की रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारी। रॉड से लगते ही महिला मौके पर ही गिर पड़ी।
मौके पर हो-हल्ला हो गया। आनन-फानन मेें महिला को लहूलुहान हालात में घर पर लाया गया। जहां थोड़ी देर में उसे दम तोड़ दिया। रात में मामले की जानकारी किसी को नहीं दी गई। सोमवार को मृतका के पुत्र योगेश सिंह ने थाने में सूचना के साथ ही पिता के खिलाफ तहरीर दी। योगेश की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये। जिसके बाद एसओ अशोक कांडपाल पुलिस टीम केे साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कमरे में रखा शव कब्जे में लिया। शव को रानीखेत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली गई। पुलिस ने मौके से पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर शाम को हत्या का मुकदेमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ 
