अल्मोड़ा– अल्मोड़ा जेल से नगीना न्यायालय पेशी में ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम फरार हुए बंदी की तलाश कर रही है। वहीं, बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अभिरक्षा में तैनात एक एएसआई व दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।
अल्मोड़ा जिला कारागार में उत्तर प्रदेश के हकीकतपुर थाना नगीना जिला बिजनौर, यूपी निवासी शाहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बंद था। कैदी के खिलाफ नगीना बिजनौर में भी एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज था। बीते मंगलवार को कैदी को नगीना न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। काशीपुर में वाशरूम जाने के बहाने से कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
एसएसपी राम चंद्र राजगुरु ने इस गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस कस्टडी में तैनात एएसआई दयाल दत्त, कांस्टेबल सूरज और महेश का निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में 3 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। फरार बंदी शाहनवाज अहमद की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट 

