पंतनगर: पंतनगर की चकफेरी कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय दुर्गावती यादव पुत्री हरिकेश यादव ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिवार और आस-पड़ोस में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार दुर्गावती के पिता हरिकेश यादव विश्वविद्यालय में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह लगभग छह बजे वे अपनी ड्यूटी से घर लौटे। उस समय दुर्गावती सोई हुई थी। पिता ने उसे जगाया…जिसके बाद वह गोठ (जहां बकरियां बांधी जाती हैं) में चली गई। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आई…तो परिजनों ने जाकर देखा तो दुर्गावती साड़ी के फंदे से झूल रही थी।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर टुकटुक से विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाया…जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दुर्गावती को मृत घोषित कर दिया।
दुर्गावती की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर में कोहराम मचा हुआ है और आस-पड़ोस के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ही दुर्गावती ने पूरे उत्साह के साथ छठ पूजा मनाई थी और वह सामान्य रूप से व्यवहार कर रही थी। किसी तरह की मानसिक परेशानी या तनाव का अंदेशा नहीं था। घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
