हल्द्वानी :(दुखद) यहां कार ने युवती को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से हल्द्वानी शहर की सड़केँ लाल हो चुकी है, आज हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार के घर में कोहराम मचा दिया है। यहां नैनीताल की तरफ से आ रही इनोवा कार ने बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रही शहनाज (23) को टक्कर मार दी। वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण युवती कार के बोनट से टकराकर कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन


सिर पर चोट लगने से गंभीर घायल युवती की एसटीएच में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। भाई का कहना है कि मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
शहर के उजाला नगर निवासी लईक अहमद ने बताया कि पिता खलील अहमद के इंतकाल के बाद वह ई रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है। बृहस्पतिवार को उसकी बहन को बरेली रोड पर सड़क
बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास इनोवा ने टक्कर मारी, वह किनारे दुकान से गुल्लक खरीदने गई थी। गुल्लक खरीदकर घर लौटने के लिए वह सड़क पार कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE


इसी दौरान नैनीताल रोड से नीचे की ओर जा रही इनोवा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती कई फीट उछलकर नीचे गिर गई। शहनाज के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। इसके बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
शहनाज का इलाज एसटीएच में चला लेकिन वह बच नहीं सकी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जाएगी और कड़ी कार्रवाई भी कराएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें