शराब के नशे में पति बना दरिंदा: पत्नी के सिर पर बोतल और सिलबट्टे से हमला, मौत!
देहरादून- उत्तराखंड में शराब को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में देहरादून के कैंट थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पति प्रेम बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि शराब के नशे में पत्नी से हुई विवाद के दौरान उसने शराब की बोतल, गिलास और सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की शाम आरोपी और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को धक्का दिया, जिस पर गुस्साए आरोपी ने शराब की बोतल, गिलास और पास रखे सिलबट्टे से उसकी पत्नी के सिर पर हमला किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और सिर दीवार से टकराने से गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी ने पड़ोसियों को यह बताया कि उसकी पत्नी बाथरूम में फिसलकर घायल हुई है। आरोपी ने पड़ोसियों की मदद से पत्नी को मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घर में लगी खून की जगहों को साफ किया और घटना से संबंधित शराब की खाली बोतल, टूटा हुआ गिलास तथा सिलबट्टे को प्लास्टिक की थैली में डालकर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उक्त सामान बरामद किया है।
थाना कैंट प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम बहादुर थापा सेना से 2007 में सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पत्नी मानसिक और अन्य बीमारियों से ग्रसित थी, जिसके कारण वह इलाज के लिए नेपाल से देहरादून आया था। आरोपी और उसकी पत्नी 5 सितंबर से 12 सितंबर तक मिलिट्री अस्पताल में थे, उसके बाद डाकरा बाजार गढ़ी कैंट में किराए के कमरे में रहने लगे।
15 अक्टूबर को आरोपी के पुत्र अर्जुन थापा ने कैंट थाना में हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : नई नवेली विवाहिता की संदिग्ध मौत
उत्तराखंड: यहां 17 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन!… सहायक अध्यापक निलंबित, मचा हड़कंप
उत्तराखंड : मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई अस्थायी रोक
उत्तराखंड: ओखलकांडा के कुणाल बोहरा बने अग्निवीर प्रशिक्षण के ओवरऑल बेस्ट कैडेट
हल्द्वानी: मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, कई अनियमितताएं उजागर
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए दरोगाओं के ट्रांसफर
विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का सख्त एक्शन, 150 होम स्टे निरस्त, 55 पर अर्थ दंड
हल्द्वानी : आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन 
