ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना शिवाजी नगर की गली नंबर 16 की है…जहां घर में अकेली रह रही महिला को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने एक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि कुछ लोग तेजी से भागते हुए गली से निकल रहे हैं। जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो वहां महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया…जिसने साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। महिला एम्स में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत थी और घर में अकेली रहती थी। उसका एक आठ साल का बेटा है…जो फिलहाल नाना-नानी के पास रहता है। मृतका मूल रूप से यमकेश्वर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बना हुआ है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और एसओजी की मदद भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
