- फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त
रुद्रपुर। शिक्षा विभाग ने जाली बीटीसी प्रमाण पत्र के आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवकली सितारगंज के प्रधानाध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे अतर सिंह और प्राथमिक विद्यालय खेमपुर सितारगंज के सहायक अध्यापक कृष्णपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार वकील अख्तर हसनैन की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवकली के प्रधानाचार्य अतर सिंह और प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के सहायक अध्यापक कृष्णपाल सिंह के बीटीसी प्रमाण पत्रों की जांच की।
जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये। विभाग ने दोनों को बर्खास्त कर दिया। डीईओ ने बताया कि पिछले साल जालसाजी कर शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले गदरपुर विकासखंड के हेमराज सिंह और बलवीर सिंह सहित जसपुर के हरगोविंद सिंह को बर्खास्त किया गया था। इस साल सितारगंज के रामशब्द को भी जाली प्रमाण पत्र पर नौकरी से बर्खास्त किया गया है और आज जाली प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले दो और लोगों को बर्खास्त किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 

