Pantnagar News: दहेज के लिए कई बेटियों की मौत हो चुकी है। अब मामला पंतनगर थाना क्षेत्र से है। जहां हल्द्वानी निवासी एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस को डायरी मिली। डायरी पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई। उसने अपने पति पर गाली देने की बातें लिखी है। मृतका ने एक जगह लिखा है कि पापा अगली बार गाली दी तो जान दे दूंगी। मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी कमल थापा ने एक तहरीर सौंपी देते हुए कहा है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी विगत 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। जिसे न देने पाने की बात पर जान से मारने की धमकी देते थे। मृतका के भाई का कहना है कि इस बीच उसकी बहन प्रियंका का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं।
इसके बाद विगत 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और कहा कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है। जिसके बाद भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पंतनगर सीओ तपेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मृतका के कमरे की तलाशी में पुलिस को एक डायरी बरामद मिली है। जिसमें उसने पति पर गालीगलौज करने की बात लिखी है। मृतका प्रियंका ने डायरी में अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। अगर उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो वह जान दे देगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(गजब) प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते पकड़ा गया पति…
हल्द्वानी- कुर्मांचल बैंक में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दस्तावेज और फाइलें जलकर राख
देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना
हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित 

