देहरादून: देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से सभी जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को कोर्ट परिसर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पूरे परिसर को खाली कर चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में धमकी भरे ईमेल के पीछे किसी पाकिस्तानी संगठन के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है…हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को मेल मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई।
बता दें कि इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल समेत प्रदेश के कई न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़
उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां आत्मा योजना को मिली नई गति, ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत
उत्तराखंड: प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों से मिले CM धामी, दिए ये निर्देश
उत्तराखंड: देहरादून में दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, CM धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड: यहां शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित होने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
उत्तराखंड: यहां एसएसपी ने किये 22 इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर 
