देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवा पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है….क्योंकि यहां प्राकृतिक आपदाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में पुलिस बल को आपदा प्रबंधन में दक्ष और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहें। साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें।
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए पुलिस को स्मार्ट और जिम्मेदार तरीके से काम करना होगा।
जनसेवा के प्रति समर्पण का आह्वान
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे कांस्टेबलों से अपील की कि वे आधुनिक प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिस बल ही राज्य की सुरक्षा और विकास की मजबूत नींव होता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस 
