बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग तेज, हजारों लोगों ने निकाला विशाल जुलूस
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर अब जनता आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुकी है। बिंदुखत्ता राजस्व गांव संघर्ष समिति के तत्वाधान में जड़ सेक्टर स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हुए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करते हुए शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी क्षेत्रवासियों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होना उनका अधिकार है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग की।
सभा के उपरांत हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी जुलूस के रूप में शहीद स्मारक होते हुए मुख्य चौराहे से तहसील की ओर कूच कर गए। विशाल जनसैलाब को देखने के लिए लोग रास्तों पर खड़े नजर आए। तहसील पहुंचकर क्षेत्रवासियों और समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दो माह के भीतर राजस्व गांव घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
कुछ वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए सत्ताधारियों द्वारा लोगों को बहकाने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को ऐतिहासिक बना दिया।
क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बारिश से पहले हरकत में आया वन विभाग, गांवों को बचाने के लिए तेज हुआ काम
उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ी अपडेट! 99% काम पूरा, अब इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट
उत्तराखंड: बिना मालिक की अनुमति प्रॉपर्टी का प्रचार पड़ा भारी! आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
हल्द्वानी : यहां दुर्घटनाओं के बाद ही जगाता है प्रशासन
उत्तराखंड के इस स्कूल में बड़ा हादसा, चलती क्लास में छत से गिरा पंखा
उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, 35 किलो बोन ट्यूमर की सर्जरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तराखंड: जन-जन तक पहुंची सरकार, भीमताल के सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तराखंड: सेवा पखवाड़ा में 3,500 से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड: राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री धामी ने 51 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 
