चम्पावत :शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित होने पर नवीन चंद्र पंत एवं जहीर अब्बास को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
जनपद चम्पावत में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्रतिभाशाली शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार’ हेतु चयनित होने पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सो के शिक्षक श्री नवीन चंद्र पंत को माध्यमिक शिक्षा श्रेणी में राज्य स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के सहायक अध्यापक श्री जहीर अब्बास को प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी में आठवां स्थान हासिल करने पर जिलाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने श्री नवीन चंद्र पंत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गणित जैसे जटिल विषय को सरल, सहज एवं रोचक बनाकर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाए हैं। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु उनके अतिरिक्त प्रयास प्रेरणादायक हैं।
वहीं, सहायक अध्यापक श्री जहीर अब्बास के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस सेवा छोड़कर शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का मार्ग अपनाना अत्यंत प्रेरक है। दुर्गम क्षेत्रों में रहते हुए विद्यार्थियों को ‘मैथ विजार्ड’ एवं ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि शिक्षक दृढ़ संकल्प और नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन शिक्षकों की उपलब्धि से जनपद के शैक्षिक वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा अन्य शिक्षक भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित होंगे।
जिलाधिकारी ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर प्रगतिशील बने रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्र. मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
