देहरादून। विक्रम हत्याकांड का खुलासा भी नहीं हुआ कि राजधानी में एक और हत्याकांड से सनसनी फैल गई। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान हुए विवाद में चार दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए टैक्सी बुक की और लाश जंगल में रेत से दबा आए। पुलिस ने पटेलनगर निवासी टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार कर कार भी कब्जे में ले ली है।
वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहने वाला दिगंबर धीमान नौ फरवरी से लापता था। परिजनों की शिकायत पर 11 फरवरी को वसंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इसके बाद पुलिस तत्परता से मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकार्ड और घटना से बाद से लापता थे चारों दोस्त पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले दिगंबर के साथ पार्टी करने गए दोस्तों की तलाश की लेकिन चारों दोस्त इस वारदात को अंजाम देने के बाद से लापता थे। ऐसे में पुलिस को इन पर और शक गहरा गया। इसके बाद इनकी कॉल डिटेल और लोकेशन की गहनता से जांच की गई। इस आधार पर टैक्सी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले की परतें खुलती चलीं गईं।
पॉक्सो के मामले में आरोपी है दिगंबर
मृतक दिगंबर वसंत विहार थाना में 2021 में दर्ज नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी था। इस मुकदमे की तारीख पर वह पिता के साथ नौ फरवरी को पॉक्सो कोर्ट पहुंचा था। अदालत से उसे अगली तिथि मिल गई। इसके बाद उसने अपने पिता को घर भेज दिया और चार दोस्तों के साथ नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पार्टी करने चला गया था।
लोकेशन के आधार पर पुलिस एक टैक्सी चालक तक पहुंची। इसकी कार से ही चारों युवकों ने दिगंबर की लाश को ठिकाने लगाया था।
पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती गईं। टैक्सी चालक राजनन्दन की निशानदेही पर हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर के जंगल से पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया।
शव को रेत में दबाकर छिपाया गया था।
बताया जा रहा है कि दिगंबर अपने चार दोस्तों हेमंत सेमवाल, अंकित, संजू और आदिल के साथ पार्टी करने के लिए नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में खड्डा कॉलोनी गया था। यहां सभी ने शराब पी। इसी दौरान इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए दोस्तों ने दिगंबर के सिर पर बेसबाल के बैट से वार कर दिया। दिगंबर की मौके पर ही मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार.
नैनीताल :(बड़ी खबर) डीएम ने भूसे पर लगाई रोक
देहरादून:(बड़ी खबर) उत्तराखंड में राशन कार्ड के लिए सख्त किए गए मानक
देहरादून :(बड़ी खबर) कनिष्क सहायक के 398 पदों पर आई भर्ती
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) SDM खुद पहुंची बूथ पर देखा BLO का काम
उत्तराखंड : सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, रेलवे ने बढ़ाईं अतिरिक्त ट्रेनें
उत्तराखंड: जंगल सफारी प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, कार्बेट के कई जोन हुए बंद
उत्तराखंड : खेत में पसीना बहाते दिखे मुख्यमंत्री, किसानों के लिए कही दिल छू लेने वाली बात 
