Ramangar News: वैष्णो देवी यात्रा पर गए रामनगर के एक कारोबारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यह खबर रामनगर में उनकी ममेरी बहन ने सुनी तो उन्हें भी अटैक पड़ गया। जिससे उनकी भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामनगर के बंबाघेर निवासी मसालों का कारोबार करने वाले देवेश अग्रवाल 48 वर्षीय अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को यह परिवार कटरा पहुंचा।शाम को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए चारों ने सीढ़ियां चढ़नी शुरू की। इसी दौरान देवेश अग्रवाल के सीने में तेज दर्द उठा। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर देवेश की मौत की खबर जब रामनगर में उनकी ममेरी बहन स्वाति अग्रवाल पत्नी विशाल अग्रवाल को मिली तो वह परेशान हो गईं। उनके सीने में भी दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार देर शाम श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
