देहरादून/ ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में शादी की खुशियां मातम में बदल गई यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। खरीददारी के सिलसिले में दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार आ रहे थे। इधर घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में गम का माहौल है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती पट्टी दोगी क्षेत्र में सोमवार की सुबह ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक दादा और उसकी पोती घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। खरीददारी के सिलसिले में दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार आ रहे थे।
जिला पुलिस कंट्रोल रूम टिहरी गढ़वाल से थाना मुनिकीरेती को सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली की थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर गूलर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है।
कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाली कार
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनिकीरेती राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम गहरी खाई में उतरी। कार सवार एक व्यक्ति की दुर्घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य घायलों को 108 सेवा के जरिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल अमित चौहान (30 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह चौहान निवासी ग्राम मुंडाला, पट्टी दोगे मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल मौत हो गई। इनके बड़े भाई विकास सिंह (37 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम नाई दोगी निवासी गिरधारी सिंह पुत्र नानक सिंह और उनकी पोती मीनाक्षी पुत्री धनवीर घायल हो गए। विकास सिंह और अमित सिंह चौहान दोनों सगे भाई हैं।
शादी की खरीदारी करने निकले थे दोनों भाई
सोमवार की सुबह वह अपनी इको कार से ऋषिकेश सामान खरीदने आ रहे थे। अमित चौहान का एक मई को विवाह होना था। दादी और पोती ने ऋषिकेश आने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी थी। इधर घटना से शादी की खुशियां मातम में बदलने के साथ ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

