Haldwani – हल्द्वानी पहुंचे मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने वन पंचायत कार्यालय में सभी वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और वन क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ धकाते ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह धार्मिक गतिविधियों के नाम पर ही अतिक्रमण क्यों ना हो उन्होंने कहा कि भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत ऐसे अतिक्रमण जो हाल फिलहाल में हुए हैं उनमें तत्काल नोटिस और फिर उसके बाद ध्वस्ती करण की कार्रवाई की जाए।
और किसी भी हाल में अतिक्रमणकारियों को मोहलत ना दी जाए वन क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर धार्मिक गतिविधियों के आड़ पर हो रहे अतिक्रमण पर भी त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश डॉ धकाते द्वारा दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग के मुखिया द्वारा वन भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे तोड़ने के लिए डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी बनाया जिसके पश्चात आज कुमाऊं क्षेत्र में वन विभाग की जमीनों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश डॉ धकाते द्वारा दिए गए हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
