रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के सिडकुल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ओमेक्स कॉलोनी के सामने एक खेत में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
खेत के मालिक ने अपने खेत में लगे जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी…लेकिन तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुकेश (करीब 40 वर्ष) निवासी ग्राम धनाड़, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई।
मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन और कुछ कागजात भी मिले हैं…जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है…लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण 
