- रामनगर के ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में जंगल के अंदर मां-बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में।
रामनगर- रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में जंगल किनारे मां- बेटे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप ,ग्रामीणों की भीड़ मां बेटे के शव को देखने के लिए उमड़ी, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की शुरू।
बता दें कि मंगलवार की शाम रामनगर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में जंगल के अंदर मां और बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, मां बेटे के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी शव को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने लगी,
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम नया झिरना पीरूमदारा निवासी 65 वर्षीय नंदा देवी एवं उसके 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत का घर के समीप ही स्थित जंगल में शव बरामद हुआ है, कोतवाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में ले लिया है उन्होंने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह रावत मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा मामला प्रथम दृश्या आत्महत्या का प्रतीत होता है, उन्होंने बताया कि दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा ,कोतवाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का भी पता चल जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

