उत्तराखंड: आयोग ने बदली इस भर्ती की तिथि

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

आयोग ने बदली सहायक अध्यापक भर्ती की तिथि

यूकेएसएसएससी ने एलटी विशेष शिक्षा भर्ती की तिथि में किया बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती की तिथि में बदलाव कर दिया है। इसकी नई तिथि जारी कर दी है।

आयोग के प्रभारी अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन पिछले साल 12 सितंबर को जारी किया गया था। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के हिसाब से यह परीक्षा 18 जनवरी को प्रस्तावित थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन

अब यह परीक्षा 25 जनवरी को प्रदेशभर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में कराई जाएगी। इसके एडमिट कार्ड 19 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

दिए जाएंगे। इस परीक्षा से 128 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एनओसी लाने में देरी, भर्ती से बाहर यूकेएसएसएससी की वन दरोगा भर्ती में अभिलेख सत्यापन के दौरान तीन अभ्यर्थी बाहर हो गए। इनमें से एक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक एनओसी नहीं दिखा पाया। दूसरा अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने की तिथि के बाद की एनओसी लाया और एक अभ्यर्थी के खेल संबंधी प्रमाणपत्र वैध न होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। आयोग ने 26, 27, 28 नवंबर और एक दिसंबर को अभिलेख सत्यापन कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें