देवरानी-जेठानी की सड़क हादसे में मौत
भतीजे के जनेऊ संस्कार से लौट रही थीं
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मकर संक्रांति पर्व पर राम मंदिर-चाकबोरा सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से पुत्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों सबसे छोटी देवरानी के (भतीजे) के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर कोटेश्वर महादेव मंदिर से घर लौट रही थीं। इस घटना से परिवार में खुशियों के बीच मातम पसर गया है।
बेड़ीनाग से 25 किलोमीटर दूर राम मंदिर चाकबोरा मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कार (यूके टीएए-5128) सड़क से 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक और दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में कार सवार राम मंदिर ग्वाल निवासी हीरा देवी (44) पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और उमा देवी (45) पत्नी स्व. पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक गोकुल कुमार आगरी (28) पुत्र मदन राम निवासी बोराआगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सड़क तक लाने के बाद सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डॉ. श्वेता ने बताया कि घायल चालक के सिर और पैरों में गंभीर चोट लगी है।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उमा देवी और उनकी देवरानी हीरा देवी अपने परिवार के साथ पैतृक गांव ग्वाल में रहतीं थीं उनका देवर पूर्व सैनिक राजेंद्र बिष्ट परिवार के साथ बेड़ीनाग में रहता है। राजेंद्र के बेटे आयुष का बुधवार को कोटेश्वर महादेव मंदिर में जनेऊ संस्कार हुआ। भतीजे के जनेऊ में शामिल होने के लिए दोनों महिलाएं पहले देवर और उसके बाद परिवार के साथ कोटेश्वर मंदिर पहुंचीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
