गुलदार ने बनाया निवाला।
पौड़ी-पौड़ी जनपद के निकट बाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह गुलदार ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने टीम का जमकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे गढ़वाल डीएफओ का भी ग्रामीणों ने घेराव किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गुलदार को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा।ग्रामीणों ने गुलदार को मारने के लिए प्राइवेट शूटर की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में है।वहीं इस मामले में गढ़वाल डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलेगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 
