CRIME NEWS

उत्तराखंड: यहाँ युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 18 वर्षीय युवक समीर उर्फ लक्की की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार शव रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी में भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे मिला। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवार को सूचित किया।

ADVERTISEMENTS

समीर के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम घर से निकला था…लेकिन रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की…लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसका शव नहर किनारे खून से लथपथ पाया गया। इमरान ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके भाई की बेरहमी से हत्या की है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें