देहरादून: देहरादून की विशेष पॉक्सो अदालत ने एयर फोर्स यूनिट में तैनात एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का दोषी ठहराते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया, जिसे न भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 20 नवंबर 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी पिता ने जब वह केवल 5-6 साल की थी तब से उसके साथ गलत काम करना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, पिता ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने अदालत में बताया कि उसके छोटे भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और एक भाई विशेष बालक (special child) है। उसने कहा कि चौथी कक्षा में पिता ने छेड़छाड़ की और चॉकलेट देकर यह बात छुपाने को कहा। पिता के गुजरात ट्रांसफर के दौरान भी दुष्कर्म जारी रहा। 12वीं कक्षा में, जब मां सड़क हादसे में घायल थीं और अस्पताल में भर्ती थीं, तब भी आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में जब मां और भाई के इलाज के लिए दिल्ली गए, आरोपी फिर देहरादून में पीड़िता के पास आया।
परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को सच्चाई बताई। इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अभियोजन अधिवक्ता किशोर रावत ने बताया कि अदालत ने सभी सबूतों और बयान सुनने के बाद आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
