SSP अजय सिंह

उत्तराखंड: यहाँ बहादुर बच्चों ने महिला की जान बचाई, एसएसपी ने किया सम्मानित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में दो बहादुर बच्चों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई। घटना 21 दिसंबर की शाम मोहनी रोड के पास हुई, जब बच्चों ने जलते हुए दीयों के पास बैठी महिला की जैकेट में आग लगते देखा।

कक्षा 10 के 15 वर्षीय प्रणवत सिंह और कक्षा 6 के 10 वर्षीय दिवजोत सिंह ने बिना डर के तुरंत कार्रवाई की। प्रणवत ने अपनी सूझबूझ से जैकेट को ढककर आग बुझाई…जबकि दिवजोत ने पानी लाकर मदद की। उनकी तत्परता और साहस के कारण महिला सुरक्षित बच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
Ad

इस बहादुरी को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी लोगों की मदद के लिए इसी तरह आगे रहने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा!

एसएसपी ने बताया कि यह घटना आपात परिस्थितियों में जागरूकता, सूझबूझ और जीवन-रक्षक कौशल के महत्व को दर्शाती है। दोनों बच्चों की तत्परता और साहस ने साबित कर दिया कि समय पर की गई सही पहल किसी की जान बचा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें