Dehradun News- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री के छह पीआरओ अब अलग-अलग कार्य देखेंगे। जिसमें भाई राम पवार को मुख्यमंत्री के भ्रमण तथा समय आरक्षण की रूपरेखा के निर्धारण और सीएम आवास में कैंप कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के साथ समन्वय संबंधित कार्य दिया गया है।
इसके अलावा गौरव सिंह को सांसद एवं विधायक व विभिन्न जनप्रतिनिधियों से समन्वय संबंधित कार्य और विभिन्न न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित होने वाली खबरों के अनुश्रवण का कार्य दिया गया है। इसी तरह राजेश सेठी को भाजपा एवं संघ पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने वह आर्थिक सहायता का कार्य देखने का काम दिया गया है।
वहीं जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी को खटीमा विधानसभा से संबंधित सभी कार्य देखने का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा नंदन सिंह को मुख्यमंत्री के निजी कार्य एवं फोन अनुश्रवण की जिम्मेदारी मिली है । तथा मुलायम सिंह रावत को विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों और सुझावों समाधान की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है आईएएस दिलीप जावलकर से स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली का पदभार खत्म कर दिया है तो वही पंकज कुमार पांडे से सचिव राजस्व वापिस लिया गया है। जबकि बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव नियोजन तकनीकी शिक्षा एवं राजस्व तथा स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
