ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी।
ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
खेतों में पावर वीडर से जुताई की।
मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से की मंडुआ की बोआई।
गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी
Uttarakashi– दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बोआई की एवं महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतो में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश 
