देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, कलाकार और युवा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकौथिक ने उत्तराखंड की लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और राज्य की संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर बनने की सराहना की।
धामी ने लोक कला, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की संस्कृति और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि महाकौथिक जैसे आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और प्रवासी उत्तराखंडियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने राज्य के विकास, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है विभाजन नहीं, एकता चाहता है। हमारा उद्देश्य देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
