बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गरुड़–बैजनाथ में संवाद कार्यक्रम किया। यहाँ उन्होंने प्रबुद्ध जनों, राज्य आंदोलनकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव सुने।
CM धामी ने कहा कि जनता के सुझाव राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और सरकार इन्हें आने वाली नीतियों में शामिल करेगी। उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन पर लगातार काम किया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में लाखों महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और उनके उत्पादों की मांग देश–विदेश तक बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि एप्पल मिशन, कीवी मिशन, होमस्टे योजना और अन्य योजनाएँ युवाओं के रोजगार में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। साथ ही हर जिले के प्रमुख स्थानों को हेली सेवा से जोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी तेजी से काम हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी का संतुलन उत्तराखंड के विकास की आधारशिला है और आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा की और कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 
