- मां के फोन छीनने पर दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान।
किच्छा (उधमसिंहनगर)- मां के फोन छीनने पर दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नीलकंठ विहार फेस-1 लालपुर किच्छा निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी दसवीं की छात्रा थी। मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरे मंजिल के कमरे में किसी से बात कर रही थी। इस पर उन्होंने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वह नीचे आ गईं। इसी दौरान बेटी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं।
आनन-फानन में उन्होंने ग्राम रामेश्वरपुर निवासी बहन और उसके बेटे को बुलाया। दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, कमरे के अंदर बेटी चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

