देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू उत्तराखंड’ के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सामूहिक प्रयास, मानवीय संवेदनाओं और आपसी समन्वय का सशक्त चित्रण है। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास का एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जिसमें प्रशासन, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग इस अभियान में दिखाई गई तकनीकी दक्षता और राज्य के जज़्बे को करीब से देख सकेंगे। यह फिल्म ‘संकल्प और सेवा’ की भावना को दर्शाती है और युवाओं को कठिन परिस्थितियों में धैर्य व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है।
डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक ऋषभ कोहली ने बताया कि यह फिल्म सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की कहानी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री तकनीकी चुनौतियों के साथ-साथ मानव साहस, नेतृत्व और उत्तराखंड की जमीनी सच्चाई को सामने लाती है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है और इसे जल्द ही एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

