देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में हाल के दिनों में वन्य जीवों के हमलों में लोगों के मारे जाने और घायल होने की घटनाओं का संज्ञान लिया है। इसके तहत उन्होंने सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी में दो दिन तक कैम्प लगाने और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वन्य जीवों से आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सचिव राजस्व और सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय को पौड़ी पहुंचकर जिला प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार इस काम में संसाधनों की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेषज्ञों की राय भी ली जाए और लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने वन्य जीवों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को तुरंत राहत राशि देने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि वन्य जीवों से मानव जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पौड़ी जनपद में बनाई जाने वाली रणनीति के माध्यम से ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास तेज़ किए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
