देहारादून: देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहर में 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पिछले 27 वर्षों में शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। शहर में आधुनिक कचरा प्रबंधन के लिए मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य और हरित वातावरण के लिए 35 नए पार्क बनाए जा रहे हैं….और केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित सबसे बड़े पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए रीन्यू रिस्पना अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं और 11 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए भूमिगत पार्किंग और एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर नगर निगम के उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत किया गया और मेयर ने शहर के विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
शिलान्यास
1 – किरसाली चौक से सहस्त्रधारा कॉसिंग की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्गीकरण कार्य लागत-264.21 लाख।
2 – मोथरोवाला में मृत पशु शवों के निस्तारण हेतु गैस चलित पशु शवदाह गृह का निर्माण कार्य लागत-147.89 लाख ।
3. कैनाल रोड़, लक्जूरिया फार्म से अजन्ता होटल की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्याकरण कार्य लागत-247.58 लाख।
4. कुठाल गेट से राजपुर चौक की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्याकरण कार्य लागत-257.67 लाख ।
5. धण्टाघर से आर०टी०ओ० चौक की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्याकरण कार्य लागत-165.84 लाख ।
6. धण्टाघर से यमुना कालोनी की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्याकरण कार्य लागत-193.11 लाख।
7. विवेकानन्द चौक से कुठाल गेट की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्दर्गीकरण कार्य लागत-234.79 लाख।
लोकापर्ण
8. वार्ड सं0-60 आई०टी० पार्क रोड़ में पार्क विकास कार्य लागत-116.75 लाख । 9. नगर निगम की कॉफी टेबल बुक/डायरी / ई-आफिस का अनावरण।
10. मैकेनाइज स्मार्ट कार पार्किंग लागत-3.29 करोड़।
11. राजपुर रोड़ पार्किंग लागत-1.00 करोड़।
12. धोरण में मैकेनाइज ट्रान्फर स्टेशन का निर्माण लागत रू0-6.29 करोड़।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 
