देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “यंग लीडर्स डायलॉग” की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी युवाओं और उनके शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों में से इस कार्यक्रम से जुड़ना अपने आप में गर्व की बात है। यह केवल एक प्रतियोगिता या कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर नहीं है….बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का एक सुनहरा मौका है।
उन्होंने आगे कहा कि इस संवाद कार्यक्रम से युवाओं को देशभर के प्रतिभाशाली साथियों से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा…जो उनके सर्वांगीण विकास में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और यही युवा आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत उस दौर में खड़ा है, जहां केवल सपने नहीं देखे जाते…बल्कि उन्हें संकल्प और मेहनत के साथ साकार किया जाता है। अंतरिक्ष, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि हमारा तिरंगा पूरे देश और दुनिया में गर्व से लहरा रहा है।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, निदेशक खेल आशीष चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
