बिंदुखत्ता : उत्तराखंड के बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक मेला–2026 का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जाएगा। मेले में लोक संस्कृति, खेल और पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
12 जनवरी को वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 13 जनवरी को खो-खो, रस्सी कूद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 जनवरी को महिला समूह की मेहंदी प्रतियोगिता और स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता होगी। 15 जनवरी को गायन प्रतियोगिता, स्कूल और महिला समूह की नृत्य प्रतियोगिता के साथ कुर्सी दौड़ आयोजित की जाएगी। मेले का अंतिम दिन 16 जनवरी को स्कूल और महिला समूह की नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग (कक्षा 8 तक) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 10 प्रतिभागियों की अनिवार्यता है…जबकि महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी कम से कम 10 प्रतिभागी होने जरूरी हैं।
प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार भी तय किए गए हैं। नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
मेला समिति के अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। फॉर्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकेगा।
अधिक जानकारी और फॉर्म जमा करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
7302740923, 9997006861, 9756169850, 7409136314, 7078806999, 9917718765, 9758113300, 7055309999


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 

