CHAMPAWAT– चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जहांं बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की खबर करीब आठ घंटे बाद मिल सकी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पल भर की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटी के ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन था। रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए कार से मूलाकोट गए थे। जहांं से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में डूंगर सिंह पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंहघायल हो गए। हादसे की खबर किसी को नहीं लगी।
इस दौरान हादसे में रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह को गुरुवार सुबह होश आया तो उसने सूचना पत्नी को दी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाी। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 
