हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां मुरादाबाद के रहने वाले एक जोड़े ने शादी की और हल्द्वानी से कार चोरी करते हुए हनीमून मनाने चले गए। जब कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने छानबीन की तो हनीमून मनाने के लिए कार चोरी कर ले गए पति-पत्नी के इस कारनामे का खुलासा हुआ और दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के बृज विहार कॉलोनी निवासी मनीषा बिष्ट इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है उसने अपने किसी जानने वाले की i20 कार ली हुई थी 24 फरवरी को अचानक कार घर के बाहर से चोरी हो गई जिसके बाद मनीषा ने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन की तो बड़ा ही अजीबोगरीब मामला खुलकर सामने आया।
जांच में पता चला 23 फरवरी को यानी कार चोरी होने से 1 दिन पहले मनीषा अपनी पड़ोसी मंजू के घर गई थी तो कार की चाबी वही भूल गई और उसी दिन मंजू के घर मुस्कान उर्फ जारा पहुंची और उसने मंजू के घर से वह चाबी चोरी कर ली जिसके बाद उसने यह चाबी अपने पति को सौंपी और जिसके बाद दोनों कार चोरी कर हनीमून के लिए फरार हो गए।
पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि सिविल लाइन मुरादाबाद के रहने वाले शादाब अली और बनभूलपुरा निवासी मुस्कान उर्फ जारा दोनों ने घरवालों की अनुमति के बिना प्रेम विवाह कर लिया था जिसके बाद दोनों के परिजनों ने उन्हें अलग कर दिया लेकिन 24 फरवरी को दोनों कार चोरी कर मुरादाबाद में शादी की और हनीमून मनाने चले गए मंगलवार वापस लौटने पर पुलिस ने उन्हें गोला पुल के पास डंपिंग जोन से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
