हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में गेस्ट हाउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम ने कलियर थाने की पुलिस के साथ रहमत साबरी गेस्ट हाउस में रविवार देर शाम छापा मारा।
पुलिस की छापेमारी के दौरान कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जबकि 3 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। वहीं दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कलियर थाना टीम को सूचना मिली रही थी गेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद रविवार देर शाम सटीक सूचना मिलने के बाद टीम ने कलियर के गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस ने कुछ महिलाओ के साथ नौ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कलियर थाना अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि देह व्यापार मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन पीड़िता भी बरामद हुई है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पहले भी इस गेस्ट हाउस से देह व्यापार से जुड़े लोग जेल जा चुके है। गेस्ट गेस्ट हाउस संचालक भी पूर्व में देह व्यापार संचालन के आरोप में जेल जा चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
