एसटीएफ और पुलिस ने पकड़ा 435 किलो गांजा,एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
रुद्रपुर (उधमसिंहनगर)- उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और उधमसिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करी की बड़ी खेप का खुलासा किया है।पुलिस ने चार क्विंटल से अधिक गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी।
एसटीएफ ने पुलभट्टा थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही में 1 करोड़ से अधिक कीमत का गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 435 किलो गांजा बरामद किया है। थाना पुलभट्टा में पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गांजा अब तक कि सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक एसटीएफ कुमाऊं और पुलिस को झारखंड से गांजे की तस्करी की सूचना पर थाना पुलभट्टा में उत्तरप्रदेश की सीमा पर घेराबंदी कर दी। एसटीएफ की सूचना पर सीओ बीएस धौनी भी पहुंच गए। इस दौरान कंटेनर को रोक एसटीएफ ने उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम वेलवा थाना फरधान लखीमपुर खीरी यूपी बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से केलाखेड़ा, बाजपुर क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर रहा है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह झारखंड से गांजा लेकर बाजपुर जा रहा। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी… 

