- यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज
देहरादून : थाना रायवाला पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।मामला थाना रायवाला क्षेत्र के एक विद्यालय का है। एक शिक्षक कई दिनों से तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। जैसे ही इस बात का पता विद्यालय की एक शिक्षिका को लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। फिर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ थाना रायवाला पहुंची।
आरोप है कि वह विद्यालय की छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फोटो दिखा रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) अचानक बदलेगा मौसम
उत्तराखंड: सीएम धामी ने रुद्रपुर को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी, रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव 

