मेले से लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी, दो की मौत
चार गंभीर रूप से घायल, ऋषिकेश एम्स रेफर

थलीसैंण। पैठाणी-स्योली मल्ली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए। युवक शनिवार शाम को बूंखाल मेले से लौट रहे थे।
बूंखाल मेले में शामिल होकर कार से युवा शनिवार रात को लौट रहे थे।
थलीसैंण ब्लॉक के पैठाणी-स्योली मल्ली मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली गांव से कुछ किमी की दूरी पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पैठाणी थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने बताया कि हादसे में टीला निवासी वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह (23) और संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (35) की मौत हो गई।
जबकि टीला गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र सूरज सिंह, सोहन सिंह (32) पुत्र मदन सिंह व संखरोड़ी रुद्रप्रयाग निवासी वीरेंद्र सिंह (25) पुत्र दिलीप सिंह व सिताब सिंह (31) पुत्र मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर है और सभी को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई 
